सच्ची आराधना क्या है ? और क्या ऐसी आराधना से परमेश्वर प्रसन्न होता है?
जय मसीह की 🙏🙏 आप सभीं को परमेश्वर का धन्यवाद हो की परमेश्वर ने इस लेख के व्दारा हमें यहाँपर जोडा है। आइए आज हम जानेंगे परमेश्वर की आराधना कैसे की जाए और क्या परमेश्वर आराधना से प्रसन्न होता है । मेरे प्रियो, शायद आप सभीं जानते है की आज आराधना में भी सांसारीकता आ गयी है, और इसकी वजह है वचन के समझ की कमी! आज हम देखते है मनुष्यों ने अपने आपको जमाने के सामने दिखाने के लिए तरह तरह के तरीके अपना लिए है, उसमेसे एक है म्युझीक, और दुसरा है सोशल मिडीया और भी काफी सारी बाते है जो लोगोंने संसार से उठाकर कलिसींया मे लायी है. और उसके द्वारा हम परमेश्वर की नही परंतु खुदकी ही प्रशंसा करनेमे लगे हुए है। मेरा मतलब यह नही की म्युझीक गलत है, परंतु हमे. म्युझीक का भी चुनाव करना आना चाहीए, यह नही की सांसारिक म्युझीक को हम परमेश्वर की आराधना मे इस्तमाल करें और इससे परमेश्वर प्रसन्न हो जाएगा। प्रियों, युहन्ना ४:२४ बताता है की, परमेश्वर आत्मा है,और अवश्य है कि उसके भजन करनेवाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें। प्रियों हमें इस वचन से क्या सिख मिलती है ? यही की सचमुच हम उसकी आराधना आ...